भारत श्रीलंका T20
।
भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा T20 मैच एक अभ्यास मैच की तरह था। इस मैच में श्रीलंकाई टीम बेदम दिखी बेदम दिखी।
शुरुवात।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत अच्छी की बहुत दिनों बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह लय में नहीं दिखे लग रहे थे।लगा श्रीलंका एक अच्छा स्कोर बनाएगी इंदौर की पिच में भी गेंदबाजों के लिए कुछ विशेष नहीं था ।
भारतीय गेंदबाजी।
।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बोलिंग की विशेषकर नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने शानदार खेल दिखाया नवदीप सैनी ने दिखाया कि वह क्यों भारत का भविष्य माने जाते हैं सटीक यॉर्कर और शानदार बाउंसर के दम पर उन्होंने श्री लंका को पीछे धकेल दिया रही सही कसर कुलदीप यादव ने पूरी कर दी कुलदीप यादव को देखना हमेशा शानदार रहता है कुलदीप यादव कमाल की गूगली डालते हैं उनके एक्शन से बल्लेबाजों को पता ही नहीं चलता कब वो गूगली डालने वाले हैं इसी तरह से शार्दुल ठाकुर की सीम पोज़िशन जबरदस्त है अगर उनकी लाइन लैंथ और सीम पोजीशन को देखा जाए तो वनडे के एक बेहतरीन गेंदबाज बनेंगे पिछले कुछ सालों से जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया है और एक नई खेप सामने आ रही है वह आश्चर्यजनक है बहरहाल इस शानदार बोलिंग परफॉर्मेंस के सामने श्रीलंका कुछ नहीं कर पाई 150 रन भी पार नहीं कर पाई ।
भारतीय बल्लेबाजी।
बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल जबरदस्त है पिछले कुछ समय से केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और यहां भी उन्होंने इसे जारी रखा लेकिन लंबे समय बाद वापसी कर रहे शिखर धवन आउट ऑफ टच दिखे उन्हें एक स्टंपिंग पर जीवनदान भी मिला पर वो इसका फायदा नहीं उठा सके वह हर समय असहज दिखे जबकि दूसरे छोर पर केएल राहुल श्रीलंकाई गेंदबाजों की खबर लेते रहे केएल राहुल क्लासिक शॉट्स का शानदार मुजायरा पेश किया उनको देखकर कभी लगा ही नहीं की कभी ऑफ बैलेंस है उसके बाद श्रीलंका के लिए इतनी कम स्कोर को डिफरेंट करना संभव नहीं रहा रही सही कसर श्रेयस अय्यर और चेस मास्टर विराट कोहली ने पूरी कर दी।
भारतीय नजरिए से यह मैच एक अभ्यास मैच की तरह था और इंदौर में श्रीलंकाई टीम बेदम नजर आई कहीं से लगा ही नहीं कि वह भारतीय टीम के आसपास भी हैं इसका एक और T20 मैच बाकी है श्रीलंका को देखते हुए लगता नहीं कि आने वाले मैच में भी कमाल कर पाएगी पर T20 मैच के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता कई बार एक अकेले खिलाड़ी की परफॉर्मेंस पूरे मैच को बदल देती है इसलिए श्रीलंका को चाहिए कि वह निराश ना होकर अगले मैच पर ध्यान दें
आज की परफॉर्मन्स में भारतीय टीम के लिए कुछ नया है नहीं लगता है इस टीम को जीतने की आदत सी पड़ गई है तमाम प्रतिद्वंद्वियों को ना केवल हराती है बल्कि उनके मनोबल को भी तोड़ देती है शानदार बोलिंग अटैक जबरदस्त बैटिंग और जीतने के जुनून की वजह से आज की भारतीय टीम दुनिया के किसी भी कोने में किसी भी टीम के खिलाफ जीत सकती है भारतीय टीम 70 80 के दशक की वेस्टइंडीज टीम और 2000 के पहले दशक की ऑस्ट्रेलियन टीम जैसी लगती है लगभग अपराजेय