JNU विवाद
बीती रात को जिस तरह से JNU में जिस तरह से विवाद हो रहा है वो बेहद शर्मनाक है. देश की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी विवादों की वजह से चर्चा में रहे ये एक बेहद अलार्मिंग हालत है
देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू में जिस तरह की घटनाएं हो रही है वह बेहद चिंता जनक है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक जाना माना विश्वविद्यालय है और आजकल जिस तरह से यह विश्वविद्यालय राजनीति का अड्डा बना हुआ है वह बेहद शर्मनाक है आज जिस तरह से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में तांडव मचा वह यह समझाने के लिए काफी है की यूनिवर्सिटी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है
सही जाँच हो
आज की घटना के लिए कोई वामदलों को दोषी ठहरा रहा है तो कोई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दोषी ठहरा रहा है सच क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा पर इतना तो तय है की विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ और भी बहुत कुछ चल रहा है आजकल विश्वविद्यालय बेहद अपरिहार्य कारणों से चर्चा में बना हुआ है जो विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठा पर दाग लगाते हैं विश्वविद्यालय की हर गतिविधि आजकल संदिग्ध मानी जा रही है ,अगर ऐसे ही चलता रहा तो विश्वविद्यालय अपनी साख पूरी तरह से खो देगा ।
सरकार और प्रसाशन मिलकर काम करे
ऐसे समय में विश्वविद्यालय प्रशासन को बेहद गंभीरता से काम करना चाहिए ।यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है यह समय है देश के बेहद प्रतिष्ठित और सम्मानजनक विश्वविद्यालय की विश्वसनीयता को बचाने का ।सरकार को भी चाहिए इस मामले को पूरी गंभीरता से देखें और जिस भी गुट के विद्यार्थी घटना में शामिल है उन्हें दंडित करें और देश के सामने को दान पेश करें उदाहरण पेश करें । अगर ऐसे ही चलता रहा तो ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी भारतीय यूनिवर्सिटीज की छवि पर गहरा दाग लगेगा । यहां पढ़ने वाली विद्यार्थियों को भी चाहिए कि विश्वविद्यालय के मान सम्मान का ख्याल रखें उन्हें भी राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखनी चाहिए और हिंसा और गुटबाजी से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
बाहरी लोगो की पहचान हो
इस संभावना से भी कोई इंकार नहीं किया जा सकता कि इस घटना में भारी तत्व भी शामिल है जांच एजेंसियों और पुलिस को उन सबको पहचान कर कानून के कठघरे में खड़ा करना चाहिए विद्यालयों में किसी भी प्रकार की हिंसक राजनीति गतिविधियों को किसी भी हद में किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता उम्मीद है सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन एक साथ मिलकर विश्वविद्यालय के माहौल को अच्छा बनाएंगे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कोई मैकेनिज्म बनाएंगे जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय का देश में बहुत योगदान है और आगे भी योगदान बना रहे इसके लिए सभी वर्गों को भूमिका निभानी पड़ेगी।
No comments:
Post a Comment